Search

 
 
 

ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में त्रिमूर्ति शिव जयंती व महिला दिवस का आयोजन

 
Latehar :   प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सोन भवन, बाईपास रोड शाखा में आज गुरुवार को 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती औरअंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित  जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने शिव ध्वज फहराया. मौके पर जालिम पंचायत की मुखिया सुनीता देवी और महिला पतंजलि की जिला प्रभारी सुनीता देवी मौजूद रहीं. महिलाओं को उत्साहवर्धन करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी कहा कि महिलाएं ना केवल घर-परिवार को संभालती बल्कि प्रशासन और कारोबार भी बखूबी निभाती हैं. सुनीता गुप्ता ने महिलाओं को योग को अपने जीवन का आधार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि योग से असाध्य रोग भी दूर होते हैं. योग व प्रणायाम से मनुष्य निरोग बन सकता है.

शिवरात्रि का पर्व अपने अंदर की बुराई को त्यागने का पर्व

शाखा की प्रमुख  बीके अमृता व गंगोत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिवरात्रि का पर्व अपने अंदर की बुराई को त्यागने का पर्व है. भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया था. उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मन जब परमात्मा शक्ति से जुड़ता है तो मार्ग में कितनी भी परिस्थितियों आये, तो भी व्यक्ति बिना हलचल में आये उनको पार कर सकता है. कार्यक्रम में बीके आशीष ने शिवरात्रि का अध्यामिक रहस्य बताया. मौके पर बीके नवीन, बिनोद,अभिनंदन, रमेश, बनारसी, पूनम, ज्योति, रेखा, लीलावती व आलोका समेत संस्था के कई लोग शामिल हुए.  शाखा की प्रमुख बीके अमृता ने अतिथियों को इश्वरीय उपहार भेंट किया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही