Search

 
 
 

तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहा, ED, CBI, NIA और इनकम टैक्स के डायरेक्टर्स को हटाने की मांग

 
New Delhi : तृणमूल कांग्रेस के सांसदों और विधायकों को कल आठ अप्रैल को चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया थी. हालांकि कल ही बाद में उन्हें रिहा कर दिया था. लेकिन इनकी प्रदर्शन आज मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर जारी रहा. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जान लें कि तृणमूल कांग्रेस के 10 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल कल चुनाव आयुक्त से मिलने पहुंचा था. बाद में सभी धरने पर बैठ गये. टीएमसी सांसदों और विधायकों ने मांग की कि चुनाव आयोग ED, CBI, NIA और इनकम टैक्स के डायरेक्टर्स को तुरंत हटाये.

आप नेता सौरभ भारद्वाज आज मंगलवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे

दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज आज मंगलवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां टीएमसी नेता धरने पर बैठे थे. आम आदमी पार्टी ने उनकी मांगों का समर्थन कियाच उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है. कोड ऑफ कंडक्ट भी लागू हो चुका है. लेकिन विपक्षी नेताओं पर जानबूझकर कार्रवाई की जा रही है. टीएमसी सासंद सागरिका घोष ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा की एजेंसी की तरह काम कर रही हैं. हमने चुनाव आयोग से मिलकर मांग रखी है कि जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी है, तो इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई जानी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही