Search

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के राजदूत डेनिस फ्रांसिस UN महासभा के अध्यक्ष चुने गये

 UN : त्रिनिदाद एंड टोबैगो के राजदूत डेनिस फ्रांसिस को गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा का अगला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. कैरेबियाई देश के सबसे लंबे समय तक राजदूत रहे फ्रांसिस सितंबर में शुरू होने वाले महासभा के 78वें सत्र की अध्यक्षता संभालेंगे, जिसमें दुनियाभर के नेता शामिल होंगे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फ्रांसिस को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच निर्वाचित किया गया

फ्रांसिस को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच निर्वाचित किया गया. वह हंगरी के क्साबा कोरोसी का स्थान लेंगे जो करीब 40 वर्ष तक राजनयिक रहे. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोरोसी की प्रशंसा करते हुए कहा, मैं उनकी सलाह और मार्गदर्शन को याद करूंगा. उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुकाबले महासभा के प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्य नहीं होते हैं, लेकिन वे विश्व की राय का प्रतिनिधित्व करने के रूप में महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने शांति, समृद्धि, प्रगति और सततता को अपनी प्राथमिकताएं बताया. अपने चुनाव के बाद फ्रांसिस ने महासभा से कहा कि ‘शिक्षा सबसे बड़ी तारणहार है जो लोगों के सामाजिक स्तर को उठाती है और इस प्रक्रिया में समाज को मजबूत करती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp