Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैडमिंटन चैंपियनशिप में रांची की मनीषा रानी तिर्की को ट्रिपल क्राउन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप और ईस्ट जोन सलेक्शन ट्रायल टूर्नामेंट दुमका में संपन्न हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि खेल मंत्री हफिजुल हसन ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को कप एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. चैंपियनशिप में रांची की मनीषा रानी तिर्की को ट्रिपल क्राउन मिला. खेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि दुमका में शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन के आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन और नए बैडमिंटन कोर्ट के लिए कदम उठाए जाएंगे. इससे पूर्व दुमका बैडमिंटन संघ के संरक्षक डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने ऐसी मांग रखी थी. उक्त चैंपियनशिप 21 से 23 जुलाई तक आयोजित की गयी थी.

सभी परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया

इस टूर्नामेंट के समानांतर दुमका बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड राज्य रेफरी की परीक्षा में शामिल हुए सभी परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया. 20 जुलाई से चल रही इस परीक्षा में अलग- अलग जिलों से 13 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनकी कार्यशाला, लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा के लगातार सत्रों के बाद झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा अभिप्रमाणित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/221-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ये हुए शामिल

इस अवसर पर झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक जोशी, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष उमा शंकर चौबे, सचिव दीपक झा, डॉ तुषार ज्योति, पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार, मो अकबर , शिशिर घोष, अंजनी शरण, राजीव सिंह , अंकित गुप्ता, मो दाऊद , प्रेम कुमार, राम मंडल, सोनाधान हेमब्रम ,जिला बैडमिंटन संघ पदाधिकारी एवं सदस्य, खिलाड़ी , दर्शक एवं अन्य शामिल थे.

टूर्नामेंट के परिणाम इस प्रकार रहे

पुरुष एकल विजेता - शांतनु शर्मा (सरायकेला) उपविजेता-  प्रियांशु तिर्की। (गुमला) महिला एकल विजेता- मनीषा रानी तिर्की-रांची उपविजेता- जीनत आरा -रांची 19 साल से कम उम्र का लड़का 1. नीरज केशरी-रांची 2. रौनक नेगी - पूर्वी सिंहभूम 19 वर्ष से कम आयु की लड़कियां 1. योगिता बोरा (रांची) 2. वैभवी (धनबाद) पुरुष युगल 1 विनय केआर सिंह और मुकेश कुमार - रांची 2 रमीज आलम पश्चिमी सिंहभूम और आकाश पंडित-गिरिडीह महिला युगल
  1. मनीषा रानी तिर्की और अनन्या सिंह - रांची
2. अमूल्य लकड़ा और वंदना खलखो - रांची 19 वर्ष से कम उम्र के लड़के युगल 1. हर्षित राज - गुमला और नीरज केशरी - रांची 2. कीर्तन अग्रवाल - पूर्वी सिंहभूम और लीलाधर उपाध्याय - रांची मिश्रित युगल 1. बिनय कुमार सिंह और मनीषा रानी तिर्की - रांची 2. इमैनुएल जे कुजूर पश्चिमी सिंहभूम और योगिता बोरा - रांची मिश्रित युगल यू-19 1साजन कुमार - आरएनसी एवं श्रुति. - धनबाद 2. जॉय चटर्जी और अनामिका घोष - धनबाद इसे भी पढ़ें – मंदिर">https://lagatar.in/ranchi-civil-court-issues-non-bailable-warrant-against-nazim-accused-of-throwing-bomb-at-temple/">मंदिर

पर बम फेंकने के आरोपी नाजिम के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही