Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में ट्रिपल मर्डर :  बीच सड़क पर पत्नी व बेटी की हत्या के बाद खुद को गोली मारी

Advertisement
Advertisement
Patna : राजधानी पटना में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई है. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कालोनी में एक युवक ने सड़क पर अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. डबल मर्डर करने के बाद युवक ने गोली मारकर खुद का भी भेजा उड़ा दिया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक युवक का नाम राजीव था.

बेगूसराय जिले का रहनेवाला था राजीव

जानकारी के अनुसार, राजीव मूलत: बेगूसराय जिले का रहनेवाला था. राजीव की पत्नी और बेटी एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रही थी. घर पहुंचने से पहले गली की सड़क पर उसने पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. उसके बाद खुद को भी गोली मार ली.

प्रत्‍यक्षदर्शियों से भी इस संबंध में पूछताछ

राजीव रिटायर्ड आईजी जेएन शर्मा के मकान में किराए पर रहता था. राजीव की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है. तीनों शवों को पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्‍लों ने बताया कि उन्‍हें 12:40 बजे पुलिस कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर की घटना के बारे में सूचना मिली थी. एसएसपी ने बताया कि प्रत्‍यक्षदर्शियों से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-government-waived-1529-01-crore-agricultural-loans-of-383102-farmers/">झारखंड

सरकार ने माफ किया 3,83,102 किसानों का 1529.01 करोड़ कृषि ऋण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही