Search

 
 
 

पलामू में ट्रिपल मर्डर : कुल्हाड़ी से काटकर परिवार के तीन लोगों की हत्या

जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में शनिवार की देर रात खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई.
 

Palamu : जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में शनिवार की देर रात खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. इस हमले में परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

 

बताया जा रहा है आपसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. हमलावर ने आवेश में आकर टांगी से परिवार के लोगों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही