Search

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस-बीजेपी को चुनाव आयोग का नोटिस, 1 बजे तक 51.35% मतदान

Agartala :  त्रिपुरा में आज विधानसभा की 60 सीटों पर चुनाव जारी है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 51.35 प्रतिशत मतदान हुआ है. पश्चिमी त्रिपुरा में 52.49%, धलाई में  54.17%, गोमती में 49.69%, खोवई में 49.67%, नॉर्थ त्रिपुरा में 47.57%, साउथ त्रिपुरा में 53.67%, ऊनाकोटी में 50.64% और सेपाहिजला में 51.27 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं  मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने त्रिपुरा कांग्रेस और बीजेपी को नोटिस भेजा है. दोनों पार्टी ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अपने आधिकारिक हैंडल से अपने पक्ष में वोट की अपील की है. (पढ़ें, पटना:">https://lagatar.in/patna-tejashwi-yadavs-congress-will-be-made-bluntly-not-2-from-congress-but-just-one-more-minister/">पटना:

तेजस्वी यादव की कांग्रेस को 2 टूक, कांग्रेस से 2 नहीं सिर्फ एक और मंत्री बनाया जाएगा)

शांतिरबाजार में मतदान केंद्र के बाहर CPI समर्थक की पिटाई, मामला दर्ज

सुबह से मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था. इस बीच दक्षिण त्रिपुरा में के 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा (CPI) समर्थक की पिटाई की खबर सामने आ रही है. इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस लगातार शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर रही है. पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है.

पूर्व सीएम बिप्लब देब ने डाला वोट, कहा- बीजेपी बहुमत से बनायेगी सरकार

पूर्व सीएम बिप्लब देब ने थोड़ी देर पहले गोमती में वोट डाला है. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा लंबे समय से अंधेरे में था. आज युवा आशांवित है. महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान है और बुजुर्गों ने भरोसा दिखाया है. पहले यह गायब था. लोग आज अपने भविष्य के लिए निर्णय ले रहे हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां एक बार फिर बीजेपी बहुमत से सरकार बनायेगी. इसे भी पढ़ें : वोटबैंक">https://lagatar.in/hemant-government-pushing-jharkhand-into-the-fire-of-communal-violence-due-to-vote-bank-politics-babulal-marandi/">वोटबैंक

की राजनीति के कारण झारखंड को सांप्रदायिक हिंसा की आग में धकेल रही हेमंत सरकार- बाबूलाल मरांडी

11 बजे तक 32.06 प्रतिशत हुआ था मतदान

बता दें कि त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक,  पश्चिम त्रिपुरा में 33.18 प्रतिशत, धलाई में 33.92 प्रतिशत, गोमती में 30.57 प्रतिशत, खोवाई में 30.88 प्रतिशत, उत्तर त्रिपुरा में 29.48 प्रतिशत, सिपाहीजला में 31.72 प्रतिशत, दक्षिण त्रिपुरा में  33.61 प्रतिशत और उनाकोटी में 31.85 प्रतिशत मतदान हुआ था. इसे भी पढ़ें : सहाय">https://lagatar.in/sahay-yojana-sports-competition-education-minister-arrived-in-e-rickshaw-to-inaugurate-cm-and-sports-minister-did-not-reach/">सहाय

योजना खेलकूद प्रतियोगिता : ई- रिक्शा में बैठकर उद्घाटन करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, नहीं पहुंचे सीएम और खेल मंत्री

9 बजे तक 14.56 प्रतिशत हुआ था वोटिंग

त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक करीब 13.96 प्रतिशत मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक,  पश्चिम त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक 14.56 प्रतिशत मतदान हुआ था. जबकि धलाई में 13.62 प्रतिशत, गोमती में 12.99 प्रतिशत, खोवाई में 13.08 प्रतिशत, उत्तरी त्रिपुरा में 12.79 प्रतिशत, सिपाहीजाला में 13.61 प्रतिशत, उनाकोटि 13.34 प्रतिशत और दक्षिण त्रिपुरा 14.34 प्रतिशत मतदान हुआ था. 

इसे भी पढ़ें : Air">https://lagatar.in/air-india-orders-840-aircraft-includes-option-to-buy-370-aircraft/">Air

India ने 840 विमानों का ऑर्डर दिया, 370 विमान खरीदने का विकल्प भी शामिल

त्रिपुरा सीएम माणिक साहा किया मतदान

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नंबर 16 में मतदान किया था. इस दौरान सीएम माणिक साहा ने कहा कि जनता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रही है. हमारे लिए यही चुनौती है कि प्रत्येक क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो. शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो.
इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-crowd-gathered-in-the-tribal-rights-rally-of-jmm-mla-chamra-linda-hemant-soren-and-the-central-government-were-on-target/">रांची:

JMM विधायक चमरा लिंडा की आदिवासी अधिकार महारैली में उमड़ी भीड़, निशाने पर रहे हेमंत सोरेन व केंद्र सरकार

28.14 लाख  मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल

चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में इस साल 28.14 लाख  मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.  इनमें 14,15,233 पुरुष, 13,99,289 महिलाएं और 62 ट्रांसजेंडर हैं.  94,815 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं. जबकि 6,21,505 22-29 आयु वर्ग के हैं. वोटिंग को लेकर 3,337 मतदान केंद्रों में 31,000 मतदानकर्मी और 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं. इसके अलावा कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस के 31,000 कर्मचारियों को तैनात हैं.

55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है बीजेपी

त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनावी मैदान में 259 उम्मीदवार हैं. 259 में से 20 महिलाएं भी उम्मीदवार हैं, जिनमें बीजेपी से 12 महिला उम्मीदवार हैं. त्रिपुरा में भाजपा ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा. जबकि सीपीएम 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. तृणमूल कांग्रेस ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 58 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. बता दें कि त्रिपुरा के चुनावी नतीजों की घोषणा 2 मार्च को होगी.
इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/good-initiative-ranchi-police-started-online-campaign-to-prevent-road-accidents/">रांची

पुलिस की अच्छी पहल, सड़क दुर्घटना रोकने लिए चलाया ऑनलाइन अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp