Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, आदिवासियों को सशक्त करने का वादा

Agartala : त्रिपुरा में अगले सप्ताह विधानसभा चुनाव होना है. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की उपस्थिति में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया. जारी घोषणापत्र में बीजेपी ने किसानों और आदिवासियों को सशक्त करने का वादा किया. भाजपा ने कहा कि त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने पर वह आदिवासी क्षेत्रों के लिए अधिक स्वायत्तता, किसानों की आर्थिक सहायता और रबर आधारित उद्योग के विशिष्ट-विनिर्माण क्षेत्रों में वृद्धि करेगी. (पढ़ें, कसमार">https://lagatar.in/kasmar-apathy-iti-ready-in-2015-government-could-not-start-studies-in-8-years/">कसमार

: उदासीनता : 2015 में आईटीआई बनकर तैयार, 8 साल में पढ़ाई शुरु नहीं कर सकी सरकार)

‘कोकबोरोक’ भाषा कोपाठ्यक्रम में विषय के रूप में किया जायेगा शामिल

जेपी नड्डा ने धार्मिक गुरु अनुकुल चंद्र के नाम पर सभी के लिए पांच रुपये की भोजन योजना शुरू करने की घोषणा की. साथ ही अगरतला में एक क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान की स्थापना करने का भी वादा किया. नड्डा ने कहा कि हम त्रिपुरा को ‘डीटीएच’ विकास (डिवेलपमेंट), परिवर्तन (ट्रांसफॉर्मेशन) और सद्भाव (हार्मनी) के रास्ते पर ले जायेंगे. हर बालिका को 50,000 रुपये का बालिका समृद्धि बांड दिया जायेगा. जबकि आदिवासी भाषा ‘कोकबोरोक’ को सीबीएसई और आईसीएसई पाठ्यक्रम में विषय के रूप में शामिल किया जायेगा. 6,000 रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को बढ़ाया जायेगा. राज्य सरकार द्वारा 2,000 रुपये और दिये जायेंगे. इसे भी पढ़ें : पारसनाथ">https://lagatar.in/government-should-hand-over-parasnath-mountain-tribals-otherwise-jain-temple-will-be-demolished-salkhan-murmu/">पारसनाथ

पहाड़ सरकार आदिवासियों को सौंपे नहीं तो जैन मंदिर करेंगे धवस्त- सालखन मुर्मू

बीजेपी की प्रतिबद्धता को देश की जनता समझती-जेपी नड्डा

घोषणा पत्र जारी करते समय जेपी नड्डा ने कहा कि संकल्प पत्र की चर्चा के साथ ही मैं इसके महत्व की भी चर्चा करता हूं. दूसरी पार्टी घोषणा पत्र लाती है तो उसे उनकी पार्टी के लोग ही महत्व नहीं देते. लेकिन बीजेपी कोई प्रतिबद्धता देती है, तो उसे लोग समझते हैं. देश के लोग इंतजार करते हैं कि बीजेपी का संकल्प पत्र क्या होगा. कहा कि 70 साल में कभी आपने सुना था कि नेता अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है. लेकिन जब भाजपा का नेता सामने आता है तो अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है और आगे का रोडमैप बताता है.

जेपी नड्डा ने मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की

घोषणा पत्र जारी करने से पहले जेपी नड्डा ने शक्तिपीठ त्रिपुरासुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मुझे माता सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का अवसर मिला. जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे नयी ऊर्जा मिलती है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम `सबका साथ सबका विकास` के मंत्र के साथ समाज को आगे बढ़ा रहे हैं. बता दें कि त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को चुनाव होगा. वहीं नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा. 2 मार्च को तीनों ही राज्यों के चुनाव नतीजों की घोषणा होगी. इसे भी पढ़ें : बर्फीली">https://lagatar.in/priyanka-chopra-enjoying-vacation-with-husband-and-daughter-amidst-snowy-hills/">बर्फीली

पहाड़ियों के बीच पति और बेटी के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही प्रियंका चोपड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही