Search

 
 
 

त्रिपुरा : भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 15 झुलसे

 
Agartala  : त्रिपुरा के उनाकोटि जिले के कुमारघाट में रथ यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद एक रथ में आग लगने से छह लोगों की मौत होने की सूचना है. 15 झुलस गये हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी पुलिस ने दी.                                                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के यहां क्लिक करें
पुलिस के अनुसार यह घटना भगवान जगन्नाथ के उल्टा रथ यात्रा(घुरती यात्रा) उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे घटी. इस पर्व में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद मुख्य मंदिर लौट आते हैं. पुलिस ने जानकारी दी कि लोहे से बने रथ को हजारों लोग खींच रहे थे, तभी यह रथ 133 केवी ओवरहेड केबल से टच कर गया और हादसा हो गया. इस संबंध में सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योतिषमान दास चौधरी ने पीटीआई को जानकारी दी कि छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी और 15 अन्य झुलस गये, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया.

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने  शोक व्यक्त किया

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा, कुमारघाट में एक दुखद दुर्घटना में, उल्टा रथ` खींचते समय करंट लगने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गयी. कई अन्य घायल हो गये. मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना. साथ ही, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है.

  माणिक साहा कुमारघाट पहुंचे

माणिक साहा अगरतला से ट्रेन से कुमारघाट पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह से भारी बारिश हो रही थी. हेलीकॉप्टर सेवा या परिवहन का कोई अन्य साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण सीएम ट्रेन से गये.

प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने संवेदना व्यक्त की  

विपक्षी दल (टीआईपीआरए) टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट किया, रथयात्रा के दौरान कुमारघाट में एक भयानक घटना के बारे में सुनकर प्रभावित हुए सभी लोगों के लिए मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं हैं. मैंने तुरंत अपने सभी स्थानीय विधायकों और एमडीसी से हरसंभव मदद करने को कहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही