Search

 
 
 

त्रिपुरा : पूर्व सीएम बिप्‍लब देब के घर पर अपराधियों ने किया हमला, वाहनों को किया आग के हवाले

 
Tripura : त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर पर बदमाशों ने हमला किया है. बदमाशों ने मंगलवार देर रात पुजारियों पर हमला किया. पुजारी बुधवार को देब के पिता के वार्षिक श्राद्ध समारोह में आवास पर यज्ञ करने आये थे. उपद्रवियों ने घर में तोड़फोड़ के बाद आग भी लगा दी. कुछ गाड़ियों में भी आग लगायी. यह घटना बिप्लब देव के इस घर पर आने से एक दिन पहले हुई है. इसे भी पढ़ें - हे">https://lagatar.in/oh-god-what-is-this-amar-baori-saying/">हे

भगवान…ये अमर बाउरी क्या कह रहे हैं ?

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस के आला अफसर और स्थानीय थाने की टीम मौके पर पहुंची हुई है. इसी दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचा और हंगामा करने लगे. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें - घोषणा">https://lagatar.in/jaipal-singh-mundas-village-takra-could-not-become-adarsh-gram-even-after-two-years-of-announcement-who-is-responsible/">घोषणा

के दो साल बाद भी ”मरांग गोमके” का गांव टकरा नहीं बन सका ‘आदर्श ग्राम’, जिम्मेवार कौन ?

हमला सीपीएम की साजिश बतायी जा रही है

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम बिप्लब देब के पैतृक घर पर हुआ हमला सीपीएम की साजिश बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि काकराबन के विधायक रतन चक्रवर्ती ने मंगलवार को इस वर्ग के लोगों के साथ बैठक की थी. इस बैठक के बाद ही यह घटना हो गई. ऐसे में शक जताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे सीपीएम का ही हाथ है. इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/india-sri-lanka-1st-t-2-india-won-on-the-last-ball-shivam-mavi-took-four-wickets-in-the-debut-match/">भारत

– श्रीलंका पहला टी-20 : आखिरी बॉल पर जीता भारत, डेब्यू मैच में शिवम मावी ने लिये चार विकेट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही