Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्रिपुरा के DGP अनुराग धांकर की पुलिस मुख्यालय में मौत, आत्महत्या की आशंका

त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और IPS अधिकारी अनुराग धांकर की सोमवार को पुलिस मुख्यालय में मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका शव पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालय के चैंबर में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.आनन-फानन में उन्हें अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Advertisement
Advertisement
  • कार्यालय के चैंबर में फंदे से लटके मिले, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Agartala: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और IPS अधिकारी अनुराग धांकर की सोमवार को पुलिस मुख्यालय में मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका शव पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालय के चैंबर में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

आनन-फानन में उन्हें अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस मुख्यालय परिसर को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही