Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्रिपुरा : चुनाव की घोषणा के साथ हिंसा शुरू, कांग्रेस की मोटरसाइकिल रैली पर हमला, कई घायल

Agartala : कांग्रेस ने दावा किया है कि त्रिपुरा के मजलिसपुर निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की मोटरसाइकिल रैली के दौरान भाजपा समर्थित गुंडों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें कांग्रेस महासचिव अजय कुमार सहित पार्टी के 15 कार्यकर्ता और पदाधिकारी घायल हो गये. पुलिस ने हालांकि कहा कि यह हमले पश्चिमी त्रिपुरा जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा किये गये थे, जिसमें कांग्रेस के 10 कार्यकर्ता घायल हो गये. यह घटना बुधवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के कुछ घंटे बाद घटी. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-explains-the-reason-behind-starting-bharat-jodo-yatra-says-media-is-only-busy-showing-modis-face/">राहुल

गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कारण बताया, कहा, मीडिया केवल मोदी का चेहरा दिखाने में व्यस्त है

त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होंगे

बता दें कि त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होंगे और मतगणना दो मार्च को होगी. कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया, मोटरसाइकिल रैली में भारतीय जनता पार्टी के गुंडों द्वारा किये गये हमले में पार्टी के 15 नेता और कार्यकर्ता घायल हो गये, जिन्हें यहां जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) ज्योतिष्मान दास चौधरी ने कहा, रानीर बाजार थाना क्षेत्र में चार स्थानों पर अज्ञात लोगों के एक समूह ने कांग्रेस की मोटरसाइकिल रैली पर हमला कर दिया, जिसमें 10 कार्यकर्ता घायल हो गये. इसे भी पढ़ें :  बसने">https://lagatar.in/ranchi-smart-city-started-getting-ruined-even-before-settling-down-dr-ajay-kumar-attacked/">बसने

से पहले ही उजड़ने लगी रांची स्मार्ट सिटी, डॉ. अजय कुमार पर हमला, साहिबगंज डीसी तलब, झारखंड सहित 6 राज्यों में 27 फरवरी को मतदान, शुभमन ने तोड़े कई रिकॉर्ड समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

अशांत क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी 

उनमें से दो को जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्री चौधरी ने कहा कि अशांत क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ कड़ी निगरानी की जा रही है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. इस घटना के सिलसिले में पुलिस में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने निर्वाचन आयोग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी जल्द ही प्राथमिकी दर्ज करायेगी. सुदीप रॉय बर्मन ने कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं से भविष्य में ऐसे हमलों का विरोध करने के लिए राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी आग्रह किया. कांग्रेस और माकपा ने घोषणा की है कि वे पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा को हराने के लिए संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही