Kiriburu : दो अक्तूबर शनिवार को सेल की बोलानी खदान में कार्य कर रहे त्रिवेणी अर्थ मूवर्स प्रालि कंपनी के कोर ड्रिलिंग ऑपरेटर प्रदीप सेनापति की संदेहास्पद मौत हो गई. उनके साथ कार्य करने वाले साथी कर्मचारियों ने बताया कि दो अक्टूबर को द्वितीय पाली के समय त्रिवेणी कंपनी के ऑपरेटर प्रदीप सेनापति टाटिबा (झारखंड) स्थित स्टाफ कैंप से सेल की बोलानी खदान में कार्य के लिए आये थे. दोपहर लगभग तीन बजे के करीब उन्हें चक्कर आया, जिसके बाद वह कार्यस्थल पर ही गिर गये. लोगों ने उन्हें उठाकर सेल के बोलानी अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सेल की बोलानी खदान में त्रिवेणी कंपनी के कोर ड्रिलिंग ऑपरेटर की हुई मौत
Last Updated: Oct 03, 2021 12:00 AM (IST)