Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रॉफी टूर : देवघर पहुंची महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट से पहले हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड और झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के ट्रॉफी टूर का आयोजन किया. ट्रॉफी टूर का आधिकारिक शुभारंभ शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया. शनिवार को ट्रॉफी देवघर पहुंची, जहां उपायुक्त विशाल सागर द्वारा स्वागत किया गया. मौके पर जिला परिषद प्रमुख किरण कुमारी, उप विकास आयुक्त कुमार तरचंद, जिला खेल अधिकारी संतोष कुमार, हॉकी देवघर के प्रमुख विजय प्रताप सनातन और सचिव संजीव कुमार झा उपस्थित थे. ट्रॉफी शाम में गोड्डा पहुंचेगी.
ट्रॉफी टूर : 13 अक्टूबर - रांची, 14 अक्टूबर- देवघर और गोड्डा, 15 अक्टूबर- साहेबगंज और पाकुड़, 16 अक्टूबर - दुमका और जामताड़ा, 17 अक्टूबर- धनबाद, बोकारो, सरायकेला और चाईबासा, 18 अक्टूबर - गिरिडीह, जमशेदपुर और कोडरमा, 19 अक्टूबर- रामगढ़ और हजारीबाग, 20 अक्टूबर- चतरा और पलामू, 21 अक्टूबर -गढ़वा और लातेहार, 22 अक्टूबर -लोहरदगा और गुमला, 23 अक्टूबर- सिमडेगा व 24 अक्टूबर -खूंटी.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-delegation-of-durga-puja-committees-met-cm/">रांची

: दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से मुलाकात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही