Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल में एडमिशन नहीं होने से परेशान रांची की नाबालिग छात्रा ने धनबाद में की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Ranchi : स्कूल में एडमिशन नहीं होने से परेशान नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली है . मंगलवार को धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड किनारे से 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छात्रा की पहचान रांची के चान्हो थाना क्षेत्र की रहने वाली आकृति मोना उरांव के रूप में हुई है. छात्रा के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. पुलिस के द्वारा छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.  ">https://lagatar.in/category/jharkhand/">

 झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एडमिशन नहीं होने से परेशान थी छात्रा

छात्रा धनबाद में रहकर पढ़ाई कर रही थी. वो छठी कक्षा की छात्रा थी और सुपर 100 नामक संस्था से इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में एडमिशन के लिए तैयारी कर रही थी. यह विद्यालय हजारीबाग जिले में है. पूर्व में दो बार एंट्रेंस एग्जाम में फेल कर चुकी थी, जिससे वह परेशान चल रही थी. कुछ दिनों में उसका फिर से एंट्रेंस एग्जाम होना था जिसकी वह तैयारी कर रही थी. लेकिन, एग्जाम से पहले उसने आत्महत्या कर ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही