Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने रांची-सिल्ली मार्ग को किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Ranchi: हाथियों के आतंक से परेशान लोगों ने रांची-सिल्ली मार्ग को जाम कर दिया है. रविवार को सिल्ली के ग्रामीणों ने रांची सिल्ली मार्ग को जाम कर दिया है. ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किए जाने की वजह से कई किलोमीटर दूर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. जाम में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं. मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें –‘न्यूज">https://lagatar.in/news-maker-in-news-room-program-from-october-10-question-mla-saryu-rai/">‘न्यूज

रूम में न्यूज मेकर’ कार्यक्रम 10 अक्टूबर से, विधायक सरयू राय से करें सवाल

हाथियों के उत्पात से भारी परेशानी

सिल्ली इलाके में हाथियों के उत्पात की वजह से ग्रामीण त्रस्त हो गए हैं. आए दिन हाथी किसी ना किसी को अपना शिकार बना ले रहे हैं. फसलों को नष्ट कर दे रहे हैं और घरों को उजाड़ रहे हैं. दो दिन पहले ही एक महिला को हाथियों के झुंड ने पटक-पटक कर मार डाला था. इस घटना से नाराज ग्रामीण रविवार की सुबह से ही सड़क पर उतर आए और रास्ते को जाम कर दिया. पुलिस की टीम लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं. इसे भी पढ़ें –एनआईए">https://lagatar.in/nia-revealed-vijay-arya-was-involved-in-promoting-maoists-and-recruiting-in-the-organization/">एनआईए

का खुलासा: माओवाद को बढ़ाने और संगठन में भर्ती करने में शामिल था विजय आर्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही