टीआरएस इलेक्ट्रिक 'ऑपरेशन' धनबाद की टीम सेमीफाइनल में
Dhanbad : रेलवे स्टेडियम धनबाद में मंडल अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 30 अप्रैल को टीआरएस इलेक्ट्रिक ऑपरेशन धनबाद की टीम ने 8 विकेट से इलेक्ट्रिक शेड गोमो की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. टीआरएस ऑपरेशन धनबाद टीम की आलम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 28 गेंद में 65 रन बनाये. आलोक ने 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर तीन विकेट झटके. मौके पर उपस्थित सीनियर डीईई ऑपरेशन संजीव कुमार के अलावा एस बरुआ, चंदन विश्वास, शुभंकर सरकार, नरेश महतो,एस सी पांडे, फुल कनवर , दिनेश राम, आर के साह,एस मेहता ने टीम का हौसला बढ़ाया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment