Search

 
 
 

लातेहार: मिर्चईया फॉल के पास ट्रक खराब, आवागमन बाधित

 
Latehar: महुआडांड़-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर गारू थाना क्षेत्र के मिर्चईया जंगल में सोमवार की सुबह दस बजे से ही एक भारी ट्रक (बीआर- 45जी :7683) सड़क के बीच में खड़ी है. रास्ते में फसें यात्रियों ने बताया कि चालक वाहन खड़ा कर चला गया है. बताते चलें कि पीटीआर के तहत वन क्षेत्र में सिंगल सड़क ही बनाया गया है. इस कारण वाहनों के खराब होने की स्थिति में आवागमन बाधित हो जाता है. प्रत्यक्षदर्शीयों नें बताया कि चढ़ाई चढ़ते समय ट्रक खराब हो गया. काफी प्रयास के बाद जब वह नहीं स्टार्ट हुआ तो चालक वाहन छोड़कर चला गया. घंटे दो घंटे बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. यात्री परेशान हो रहे थे. सूचना पाकर गारू थाना प्रभारी सोनू कुमार घटनास्थल पहुंचे. उनके निर्देश के बाद महुआडांड़ और डालटनगंज की बस मेल देकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का सिलसिला शुरू किया. अगर ट्रक को नहीं हटाया गया तो रात्रि में इमरजेंसी वाहनों को परेशानी होगी. खबर लिखे जाने तक ट्रेलर सड़क से नहीं हटाया जा सका है. इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/if-police-failed-to-solve-doctors-murder-case-then-investigation-was-handed-over-to-cbi-mamata/">महिला

डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने में पुलिस विफल रही, तो जांच सीबीआई के हवाले : ममता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही