Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाय पीकर लौट रहे व्‍यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र के डोमचांच जयनगर मुख्य मार्ग पर स्थित मझलीटांड़ के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान किशुन भुइयां उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय लुटन भुइयां, डोमचांच नगर पंचायत के लाठीयोबार निवासी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार क‍िशुन डोमचांच से चाय पीकर अपने घर लाठियोबर जा रहा था. इसी दौरान मंझलीटांड़ के समीप ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक कुहासे का लाभ उठाकर ट्रक लेकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने आसपास लगे सीसीटीवी उस समय उक्त पथ पर जाने वाले वाहनों की जांच की तो एक 12 चक्का वाहन जाते नजर आया, जिसमें ईंट लदा हुआ था. वहीं परिजनों ने वाहन नंबर लिखकर पुलिस को सौंप दिया है. दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : द‍िल्‍ली">https://lagatar.in/delhi-womens-commission-chairperson-swati-maliwal-misbehaved-dragged-by-car/">द‍िल्‍ली

मह‍िला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाती मालीवाल के साथ बदसलूकी, कार से घसीटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही