Search

रंका में एनएच-343 पर देखते ही देखते खाक हाे गया ट्रक

Garhwa : गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर एनएच- 343 पर एक ट्रक में आग लग गई. देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो गया. वहीं चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. आग शॉर्ट-सर्किट से लगने की बात कही जा रही है. घटना की जानकारी देते हुए रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि ट्रक मुजफ्फरपुर बिहार से आ रहा था.अचानक से शॉर्टर्-सर्किट की वजह से ट्रक में आग लग गई. ड्राइवर ने ट्रक के किनारे लगाया और कूदकर चालक और खलासी ने अपनी जान बचाई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका, मगर तबतक ट्रक पूरी तरह से जल गया था. उसमें रखे मुर्गी के कुछ बोरी दाने को सुरक्षित निकाल लिया गया. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-warrant-issued-against-film-actress-ameesha-patel-from-ranchi-civil-court/">BREAKING:

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp