Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला में झपकी लगने पर ट्रक चालक ने खड़े ट्रेलर में पीछे से ठोका, चालक गंभीर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : घाटशिला में मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक रामकिशुन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. चालक 14 चक्का ट्रक से चतरा के टंडवा आम्रपाली खदान से कोयला लेकर खड़गपुर गया था. वहां से ट्रक खाली कर रांची लौट रहा था. घाटशिला पहुंचने पर रात एक बजे उसे झपकी लगी और उसने सड़क पर खड़ी ट्रेलर में धक्का मार दिया. ट्रेलर ब्रेक डाउन होने की वजह से वहां खड़ा था. इस दुर्घटना में ट्रक चालक का बायां पैर टूट गया है. उसे शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है. दुर्घटना की सूचना मिलने पर घाटशिला थाना की पुलिस वहां पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया. वहां से डॉक्टर ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. एमजीएम अस्पताल में ग्सका इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही