Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोलेरो को बचाने में पलटा कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक समेत लातेहार की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर मनिका थाना क्षेत्र के करमाही मोड़ के पास रविवार को कोल्ड ड्रिंक लदा एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. चालक विनोद सिंह समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला है. विनोद ने बताया कि रांची से कोल्ड ड्रिंक ट्रक लेकर गढ़वा जा रहा था. इसी दौरान करमाही मोड़ के पास सामने से अचानक एक बोलेरो गाड़ी आ गई. उसे बचाने के क्रम में संतुलित खो बैठा और ट्रक पलट गया. करमाही निवासी समाजसेवी अख्तर अंसारी ने इसकी सूचना मनिका थाना को दी. मनिका थाना के एसआई विपिन कुमार मिश्रा ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

अपनी परंपरा रीति-रिवाजों को छोड़ दिया तो आदिवासी नहीं : कमलेश उरांव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/23-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश उरांव ने कहा कि जिन आदिवासियों ने अपनी परंपरा, संस्कृति व रीति-रिवाजों को छोड़ दिया है, वे आदिवासी नहीं हैं. कमलेश उरांव ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि आगामी चार फरवरी को रांची के मोहराबादी मैदान पूर्व मंत्री बंधु उरांव के द्वारा आदिवासी एकता महारैली बुलायी गयी है. उरांव ने कहा कि यह मूलत: ईसाई समुदाय की महारैली है. यह मुख्य रूप से डिलिस्टिंग के खिलाफ है. बंधु तिर्की ईसाइयों को आगे कर ईसाई समुदाय को डिलिस्टिंग से बचाना एवं मूल आदिवासी समाज को बेवकूफ बनाना चाहते हैं. आदिवासी एकता महारैली मुख्य रूप से धर्मांतरित आदिवासियों के द्वारा आयोजित एक रैली है. उन्होंने आदिवासी समाज के पाहन, पुजारी, पड़हा राजा, बेल कोटवार व दीवान समेत सभी आदिवासी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के अगुआ से उक्त आदिवासी एकता महारैली में भाग नहीं लेने की अपील की है.

टोरी स्टेशन पर मेडिकल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवा : कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने सोशल मीडिया एक्स पर रेल मंत्री, जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल हाजीपुर, धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा से टोरी जंक्शन पर मेडिकल सुविधा और एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि टोरी जंक्शन पर मेडिकल और एम्बुलेंस की सुविधा नहीं है. एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे लोग इमरजेंसी में जब मेडिकल और एम्बुलेंस की सुविधा पाने के लिए टोरी जंक्शन पर उतरते हैं तो यह सुविधा न देखकर उन्हें काफी निराशा होती है. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल और एंबुलेंस की सुविधा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. इस दौरान उन्हें असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ता है, मरीज की जिंदगी खतरे में रहती है. रेलवे विभाग की ओर से स्टेशन पर मेडिकल और एंबुलेंस की सुविधा नहीं होने से एक महिला यात्री ने पिछले दिनों स्टेशन परिसर में ही बच्चे को जन्म दिया था. 18 जनवरी को प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को टोरी स्टेशन पर मेडिकल सुविधा नहीं मिल पाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने बच्ची को जन्म दिया. जंक्शन स्टेशन होने के कारण बड़ी संख्या में यहां से दूसरे शहर को जाने के लिए यात्री ट्रेन में यात्रा करते हैं, उन यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें होती है. इसे भी पढ़ें : सोमवार">https://lagatar.in/all-offices-in-jharkhand-will-be-closed-till-230-pm-on-monday-government-schools-will-remain-closed-for-the-day/">सोमवार

को झारखंड के सभी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक बंद, सरकारी स्कूल पूरे दिन रहेंगे बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही