Search

 
 
 

सिमडेगा: वन विभाग ने अवैध लकड़ी लदे ट्रक को किया जब्त

 
Bano (Simdega): वन विभाग ने बानो में 25 बोटा सखुआ लकड़ी जब्त किया. वन विभाग बानो ने अवैध लकड़ी की तस्करी के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए 25 बोटा सखुआ लकड़ी सहित मिनी ट्रक जब्त किया. वनपाल विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार रात लगभग बारह बजे बांदू क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया था. जिसमें मिनी ट्रक में सखुआ का बोटा लदा मिला. इसे एक जगह से दूसरी जगह तस्करी कर ले जाया जा रहा था. वन विभाग ने अभियान चलाकर मिनी ट्रक व लकड़ी को जब्त किया. परंतु लकड़ी तस्कर भागने में सफल रहे. रेंजर अभय कुमार ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लकड़ी की तस्करी को रोकने का प्रयास किया जाएगा. आगे भी इसी तरह का छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें - सहायक">https://lagatar.in/assistant-professor-examination-high-court-said-conduct-separate-examination-for-41-candidates/">सहायक

आचार्य परीक्षा : हाईकोर्ट ने कहा – 41 अभ्यर्थियों के लिए अलग से लें परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही