Search

 
 
 

हजारीबाग: टमाटर लदा ट्रक पलटा, लूटने लगे लोग

 
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के दनुवा घाटी स्थित महानेटाड में टमाटर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे उसमें भरे टमाटर बिखर गए. जिसके बाद स्थानीय और वहां से गुजरने वाले लोगों में टमाटर लूटने की होड़ मच गई. घटना के बाद काफी मात्रा में लोग टमाटर लूटकर ले गए. हालांकि हादसे में ट्रक चालक और उपचालक को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है. जानकारी के अनुसार ट्रक टमाटर लोड कर उत्तर प्रदेश के अमरोहा से कोलकाता जा रहा था. इसी क्रम में जैसे ट्रक दनुवा घाटी पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक में लाखों रुपये का टमाटर लदा हुआ था. वहीं जैसे ही ट्रक पलटने की जानकारी आस-पास में रहने वाले लोगों को मिली तो वो भी घटनास्थल पर पहुंच गए. इस दौरान वहां से गुजरने वाली महिलाएं, पुरुष, बच्चे टोकरी और बोरे लेकर मौके पर पहुंच कर उसमें भर भर कर टमाटर को अपने साथ ले गए. कई लोग तो गाड़ी में भरकर टमाटर ले गए. कई लोग बाजार में वहीं टमाटर लेकर बेचने के लिए बैठे दिखाई दिए. चालक की मानें तो ट्रक में सिर्फ 20 कैरेट टमाटर ही बचा है. इसे भी पढ़ें - गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-deori-doctors-son-kidnapped-police-freed-him-within-12-hours/">गिरिडीह

: देवरी के डॉक्टर के पुत्र का अपहरण, पुलिस ने 12 घंटे में कराया मुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही