Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

20 लाख की शराब सहित ट्रक लूट मामला : रांची पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Ranchi :  20 लाख रुपये की शराब सहित ट्रक लूट मामले में रांची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बरही और चतरा जिले से आरोपी गिरफ्तार किया है. इससे पहले शुक्रवार देर रात को रांची पुलिस ने बरही से ट्रक बरामद किये थे. वहीं शनिवार को बरही थाना क्षेत्र के सालहन गांव से रांची पुलिस ने 1000 से ज्यादा पेटी शराब बरामद किये हैं. (पढ़ें, पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-clash-between-police-pti-workers-bulldozer-action-at-imran-khans-house/">पाकिस्तान

: पुलिस-पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, इमरान खान के घर बुलडोजर एक्शन, पुलिस पर छत से फायरिंग)

सीटीओ पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम 

गौरतलब है कि तीन दिन पहले धुर्वा थाना क्षेत्र के सीटीओ पेट्रोल पंप के पास शराब लदे ट्रक को अपराधियों ने लूट लिया था और वहां फरार हो गये थे. ट्रक चंडीगढ़ से आ रही थी और झारखंड होते हुए शराब की खेप को अरुणाचल प्रदेश पहुंचाने जा रही थी. इसी दौरान चालक ने सीटीओ के पास ट्रक में तेल भरवाने के लिए रोका. पेट्रोल पंप में लगाकर चालक ट्रक में तेल भराने लगा. इसी बीच कुछ युवक कार से पहुंचे और ट्रक ड्राइवर को अपनी कार में बैठा कर ले गये. ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि कार सवार लोगों ने उसे एक जंगल में ले गये और बंधक बना लिया. इसके बाद उसके खलासी को फोन करवा कर ट्रक हवाले करने को कहा. कुछ युवक उसके पास रहे और बाकी ट्रक लेने के लिए चले गये. इसके बाद सभी आरोपी ट्रक लेकर जंगल में आये. उसे भी ट्रक में बैठाया और लेकर जाने लगे. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. कुछ दूर में ले जाकर उसे उतार दिया और ट्रक लेकर फरार हो गये. इसे भी पढ़ें : MGM">https://lagatar.in/allocation-of-20-20-crores-for-mgm-jamshedpur-dumka-medical-college-there-will-be-facility-of-500-beds/">MGM

जमशेदपुर-दुमका मेडिकल कॉलेज के लिए 20-20 करोड़ का आवंटन, 500 बेड की होगी सुविधा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही