Search

एडल्ट स्टार को धन देने के मामले में आरोपी ट्रंप आज अदालत में पेश होंगे, न्यूयॉर्क पहुंचे

NewYork : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री को चुप रहने के लिए धन देने के आरोपों से जुड़े आपराधिक मामले में अदालत में पेश होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गये हैं. ट्रंप (76) मार-ए-लागो आवास से सोमवार को अपने बोइंग 757 विमान से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे और पूर्वी मानक समय (ईएसटी) समयानुसार दोपहर तीन बजे (भारतीय समयामुसार देर रात साढ़े 12 बजे) ला गार्डिया हवाई अड्डे पहुंचे. इसे भी पढ़ें : सीएनटी">https://lagatar.in/black-game-of-buying-and-selling-of-cnt-land/">सीएनटी

लैंड की खरीद-फरोख्त का काला खेल, चतरा में 5 इनामी नक्सली ढेर, हजारीबाग में हादसा, 4 परीक्षार्थी मरे, आप जला रहे हैं, वो कमा रहे हैं…समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

भारतीय समयानुसार रात पौने 12 बजे न्यायाधीश जुआन मर्चेन के सामने पेश होंगे

उनका काफिला मैनहट्टन के फिफ्थ एवेन्यू स्थित ट्रंप टावर की ओर बढ़ा, जहां वह रात में ठहरेंगे. टावर के आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गयी है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. जब पूर्व राष्ट्रपति अपनी गाड़ी से बाहर आये तो उन्होंने अपने समर्थकों की ओर हाथ हिलाया और सुरक्षाकर्मी उन्हें तेजी से इमारत के अंदर ले गये. ट्रंप आज मंगलवार को ईएसटी समयानुसार दोपहर सवा दो बजे (भारतीय समयानुसार रात पौने 12 बजे) न्यायाधीश जुआन मर्चेन के सामने पेश होंगे.

आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं

वह आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं. अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में ट्रंप के अटॉर्नी के हवाले से कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति जुर्म स्वीकार नहीं करेंगे. अदालत में पेश होने के बाद ट्रंप फौरन फ्लोरिडा रवाना हो जायेंगे जहां वह शाम में मार-ए-लागो में बयान देंगे. अदालत में मामले की कार्यवाही संक्षिप्त रहने के आसार हैं. सुनवाई के दौरान उन्हें आरोपों को पढ़कर सुनाया जाएगा जिसमें करीब 10-15 मिनट लगेंगे. ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले स्टॉर्मी डेनियल्स (44) को धन देने के संबंध में कुछ भी गलत करने से इनकार किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया  बयान

पूर्व राष्ट्रपति ने सोमवार को ट्रुथ सोशल ऐप के जरिए फ्लोरिडा से अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट से अपना बयान जारी किया था. ट्रंप ने लिखा, मैं सोमवार को दोपहर 12 बजे मार-ए-लागो से निकलूंगा और न्यूयॉर्क में ट्रम्प टॉवर जा रहा हूं.   उन्होंने लिखा अमेरिका को कभी ऐसा नहीं होना चाहिए था. हालांकि ये अनुमान पहले से थे कि मैनहट्टन की आपराधिक अदालत में पेश होने से पहले ट्रंप सोमवार को न्यूयॉर्क जा सकते हैं और इससे पहले पाम बीच एस्टेट मार-ए-लागो में रहेंगे और यहीं पर वह टिप्पणी भी करेंगे. पूर्व नियोजित योजना के आधार पर ट्रंप ने ऐसा ही किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp