International news : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की चुनाव व्यवस्था के कायल हो गये हैं. उन्होंने इस व्यवस्था का जिक्र करते हुए सेव अमेरिका एक्ट पास कराने की अपील अमेरिकी संसद (कांग्रेस और सीनेटरों) से की है.
श्री ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर शेयर किये गये एक पोस्ट में लिखा- इस माह के प्रथम सप्ताह मे भारत के CEC ज्ञानेश कुमार ने प्रशासन से पूछा था कि मेरिका में वैध फोटो ID के बिना चुनाव कैसे हो सकते हैं?
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ज्ञानेश कुमार के सवाल के संदर्भ ने ट्रंप ने कहा, अब सेव अमेरिका एक्ट पास किया जाना चाहिए.जान लें कि सेव अमेरिका एक्ट अमेरिका में मतदाता पंजीकरण और मतदान से जुड़े नियम और मजबूत करने वाला एक विधेयक प्रस्ताव है. इसके तहत वोटर रजिस्ट्रेशन के समय नागरिकता का दस्तावेजी प्रमाण और मतदान के समय फोटो ID दिखाना अनिवार्य होगा.
अहम बात यह है कि अमेरिका में फोटोयुक्त वोटर ID कार्ड कई सालों राजनीतिक बहस का हिस्सा है. समर्थकों का मानना है कि फोटो ID और नागरिकता के दस्तावेज से चुनाव की विश्वसनीयता बढ़ेगी. खबरों के अनुसार यह विधेयक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से पारित किया जाचुका है, लेकिन सीनेट में इस पर अब तक मुहर नहीं लगी है.
दरअसल दोनों पार्टियों डेमोक्रेट और रिपब्लिकन में इसे लेकर मतभेद हैं. डोनाल्ड ट्रंप लगातार सेव अमेरिका एक्ट सीनेट में पास कराने पर जोर देते रहे हैं. उनका मानना है कि इससे चुनावी धोखाधड़ी पर रोक लगेगी.
इस एक्ट के विरोधियों का मानना है अमेरिका में गैर-नागरिकों का मतदान पहले से प्रतिबंधित है. यदि दस्तावेजी नियम और सख्त किये गये चो ऐसे मतदाता प्रभावित हो सकते हैं, जिनके पास जन्म प्रमाणपत्र या वैध पासपोर्ट आदि दस्तावेज नहीं हैं.
बाइपार्टिसन पॉलिसी सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में लगभग 12 फीसदी पंजीकृत मतदाताओं के पास आम तौर पर स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.