Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात की तरह रांची में भी चला “ट्रंप” कार्ड

Shubham Kishor Ranchi : रांची में 2 मार्च को होने वाली जी-20 बैठक की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिन सड़कों से जी-20 के डेलीगेट्स गुजरेंगे, उन्हें चकाचक कर रोशनी और फूल-पौधों से सजा दिया गया है. बिजली खंभों पर रोप व नियोन लाइट लगायी गयी है. समिट को लेकर रांची में होर्डिंग और पोस्टर लग चुके हैं. रोड किनारे झुग्गी- झोपड़ी और गंदगी को छिपाने के लिए "ट्रंप" कार्ड खेला गया है. ठीक उसी तरह जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आये थे. उस समय अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने गुजरात की गरीबी छिपाने के लिए झुग्गियों के सामने अस्थायी ऊंची दीवारों बना दी थी. उसी तरह रांची में झुग्गियों और गंदगी को छिपाने के लिए बड़े-बड़े पोस्टर का सहारा लिया गया है. एयरपोर्ट से अरगोड़ा चौक होते हुए होटल रेडिशन ब्लू तक की सड़क के किनारे लगने वाले ठेले और फुटपाथ दुकानदारों को पहले ही हटाया जा चुका है. साथ ही इन रास्तों पर अतिक्रमण भी हटाया गया है. रांची को सुंदर बनाने के क्रम में गंदगी वाले जगहों को पोस्टर से ढंक दिया गया है. हालांकि इन सबसे रांची चकाचक लगने लगी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/whatsapp-image-2023_03_01-at-6.02.00-pm_411.jpg"

alt="" width="1600" height="721" /> इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/naac-team-visiting-ranchi-university-said-ru-is-diamond-jharkhand/">रांची

विश्वविद्यालय के दौरे पर आयी नैक टीम ने कहा – RU है झारखंड का हीरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही