Search

 
 
 

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ट्रंप के बदले सुर, अपनी इमिग्रेशन नीति को जरूरत से ज्यादा सख्त बताया

Lagatar Desk : CBS के मशहूर कार्यक्रम '60 मिनट्स' में निर्वासन नीति पर सवाल पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत सख्त थी. शायद यह जरूरत से ज्यादा सख्त रही हो. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मिडटर्म चुनावों में उनकी पार्टी को करारी हार मिली है.
 
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

Lagatar Desk :  अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. चुनावी नतीजों से झटका लगने के बाद ट्रंप ने पहली बार माना कि उनकी सरकार की निर्वासन नीति/आव्रजन नीति (इमीग्रेशन पॉलिसी) जरूरत से ज्यादा सख्त थी. इतना ही नहीं ट्रंप ने आने वाले समय में डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई है. 

 

ट्रंप ने माना-आव्रजन नीति बहुत सख्त थी

CBS के मशहूर कार्यक्रम '60 मिनट्स' में निर्वासन नीति पर सवाल पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत सख्त थी. शायद यह जरूरत से ज्यादा सख्त रही हो. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मिडटर्म चुनावों में उनकी पार्टी को करारी हार मिली है.

 

 

स्टीफन मिलर की नियुक्ति के बाद आव्रजन नीति में बदलाव की चर्चा 

अमेरिकी राष्ट्रपति का इंटरव्यू शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया था. जबकि इसका प्रसारण रविवार शाम को हुआ. इंटरव्यू रिकॉर्ड होने के कुछ ही समय बाद ट्रंप ने स्टीफन मिलर को अपना चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया, जो अपनी सख्त आव्रजन विरोधी सोच के लिए जाने जाते हैं. मिलर की नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि ट्रंप अपनी आव्रजन नीति में नरमी ला सकते हैं. 

 

आव्रजन नीतियों से भारतीय टेक कर्मियों पर भी पड़ा था असर

बता दें कि ट्रंप की सख्त आव्रजन नीतियों का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में काम करने वाले विदेशी नागरिकों पर भी पड़ा था. इनमें बड़ी संख्या में भारतीय टेक कर्मचारी शामिल थे. अब मिडटर्म चुनावों में हार के बाद ट्रंप का अपनी नीति को जरूरत से ज्यादा सख्त बताना काफी अहम माना जा रहा है. 

 

क्या है इमिग्रेशन नीति

इमिग्रेशन नीति (Immigration Policy) किसी देश की सरकार के वे नियम, कानून और दिशा-निर्देश होते हैं, जो यह तय करते हैं कि विदेशी नागरिक उस देश में कैसे आ सकते हैं, कितने समय रह सकते हैं, काम कर सकते हैं या स्थाई नागरिकता (Citizenship) हासिल कर सकते हैं.

 

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार

3 नवंबर को हुए मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया. पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया. इस जीत के साथ डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी के कब्जे वाली कई सीटें भी अपने नाम कर लीं. 

 

चुनावी नतीजे से ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. माना जा रहा है कि मतदाता आव्रजन नीति, अर्थव्यवस्था, ईरान युद्ध और रोजमर्रा की बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर ट्रंप प्रशासन के कामकाज से खुश नहीं थे, जिसकी वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म चुनावों में करारी हार मिली. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही