Search

चीन यात्रा पर रवाना हुए ट्रंप, पश्चिंम एशिया सहित कई मुद्दों पर शी चिनफिंग से चर्चा करेंगे

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में घमासान मचा हुआ है. ऐसे में ट्रंप की यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है. चीन रवाना होने से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने वॉइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि हम राष्ट्रपति शी के साथ अलग-अलग विषय पर बात करेंगे. व्यापार मेन मुद्दा होगा.
 
Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन यात्रा पर रवाना हो गये हैं. खबर है कि ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ पश्चिंम एशिया सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

सूत्रों के अनुसार  ट्रंप लगातार शी चिनफिंग पर दबाव बना रहे हैं कि वह ईरान पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे. उसे अमेरिका की शर्तें मानने, युद्ध समाप्त करने के लिए राजी करे.

कम से कम ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए तैयार करे.  बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप 13 से 15  मई तक चीन में रहेंगे. अहम बात यह है कि  2017 के बाद यह ट्रंप की पहली चीन यात्रा है.

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में घमासान मचा हुआ है. ऐसे में ट्रंप की यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है. चीन रवाना होने से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने वॉइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि हम राष्ट्रपति शी के साथ अलग-अलग विषय पर बात करेंगे. व्यापार मेन मुद्दा होगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही