Search

 
 
 

एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार हासिल करने की कोशिश में जुटे ट्रंप

International News : ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तुलना में खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का अधिक हकदार बताया. उन्होंने कहा, यह नहीं पता था कि उन्हें(ओबामा) 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार क्यों मिला था.
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

International News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार पाने की कोशिश शुरू कर दी है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध खत्म किये हैं. दावा किया कि उन्होंने जो काम किये हैं, वो किसी ने नहीं किये.

 

 

ट्रंप बुधवार दोपहर ओवल ऑफिस में बोल रहे थे. बता दें कि नॉर्वेजियन पीस कमेटी शुक्रवार नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा करने जा रही है. 

 

ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तुलना में खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का अधिक हकदार बताया. उन्होंने कहा, यह नहीं पता था कि उन्हें(ओबामा) 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार क्यों मिला था.

 

ट्रंप ने यहां पत्रकारों से कहा, मैंने ऐसे काम किये हैं जो किसी और ने कभी नहीं किये. कहा कि मैं शेखी नहीं बघार रहा, आपको सच बता रहा हूं.उन्होंने कहा,  शायद ही किसी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध खत्म किया हो. मैंने आठ युद्ध खत्म किये हैं. 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार अगर उन्हें सम्मानित नहीं किया जाता है,  तो यह नोबेल कमेटी के लिए  शर्म की बात होगी. ट्रंप ने कहा, मेरा छवि ऐसी है कि वे मुझ जैसे लोगों को इस तरह का पुरस्कार नहीं देते.

 

ट्रंप ने कहा, मुझे नोबेल मिले या न मिले, लेकिन मैंने बहुत कुछ किया है. मुझे लगता है कि यह उनके लिए बहुत शर्म की बात होगी.  अमेरिकी राष्ट्रपति  ने कहा, वे यह बात नफ़रत में नहीं कह रहे.  

 

ट्रंप ने कहा, कहा कि शांति स्थापित करने की उनकी कोशिशें लगातार जारी हैं. उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध की ओर इशारा करते हुए कहा, एक और युद्ध खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा  हैं. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही