Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रंप ने भारत की कर प्रणाली पर उठाये सवाल, कहा-सत्ता में आया तो ......

Advertisement
Advertisement
Washington :  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कर प्रणाली पर सवाल खड़े किये हैं. इतना ही नहीं ट्रंप ने सत्ता में वापस आने पर देश पर उतना ही कर लगाने की धमकी दी. अमेरिकी मीडिया को दिये एक इंटरव्यू में ट्रंप ने भारत के टैक्स रेट को हाई (ऊंचा) बताते हुए टैक्स सिस्टम पर सवाल उठाये हैं. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि देश में मैं एक समान कर चाहता हूं. कुछ अमेरिकी उत्पादों, खासकर हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर  भारत उच्च कर लेता है. आगे कहा कि अगर भारत हम पर कर लगा रहा है तो हम भी उन पर कर लगायें.  ट्रंप ने भारत के साथ-साथ ब्राजील की कर प्रणाली पर भी सवाल उठाये. (पढ़ें, धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-wow-vice-chancellor-lollipop-post-made-against-university-act/">धनबाद

: वाह कुलपति महोदय : विश्वविद्यालय अधिनियम के विरुद्ध बनाया “लॉलीपॉप पोस्ट”)

ट्रंप ने भारत को कर लगाने वाला महाराजा करार दिया था

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने भारत की कर प्रणाली पर सवाल खड़े किये हैं. इससे पहले जब वो अमेरिकी के राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने भारत को ‘‘कर लगाने वाला महाराजा’’ बताया था. ट्रंप ने मई 2019 में भारत को अमेरिकी बाजार में तरजीही देने वाली सामान्यीकृत प्राथमिकता प्रणाली (जीएसपी) को समाप्त कर दिया था. ट्रंप (77) ने आरोप लगाया था कि भारत ने अमेरिका को अपने बाजारों तक न्यायसंगत और उचित पहुंच नहीं दी है. बता दें कि ट्रंप ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है. हालांकि उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए बुधवार को आयोजित होने वाली पहली प्राइमरी बहस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/criminal-absconding-for-years-in-robbery-and-naxalite-incident-arrested-jail/">चंदवा

: लूटपाट व नक्सली घटना में वर्षों से फरार अपराधी गिरफ्तार, जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही