Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रंप 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को तैयार, 25 मार्च को टेक्सास में करेंगे पहली जनसभा

New york : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति  पद के चुनाव प्रचार अभियान के तहत इस माह के अंत में टेक्सास के वाको में अपनी पहली जनसभा करेंगे. राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ट्रंप के प्रचार अभियान से जुड़े अधिकारियों ने शुक्रवार को घोषणा की कि पूर्व राष्ट्रपति 25 मार्च की शाम को वाको में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. चूंकि, टेक्सास रिपब्लिकन पार्टी के प्रभाव वाला प्रांत है, जहां भारी तादाद में ट्रंप समर्थक मौजूद हैं, इसलिए जनसभा में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-opened-his-mouth-in-adani-case-said-if-he-has-done-wrong-then-he-should-not-be-spared/">अमित

शाह ने अडानी मामले में मुंह खोला, कहा, गलत किया है तो बख्शा नहीं जाना चाहिए, मोदी फिर पीएम बनेंगे

तो यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगा...

यह जनसभा ऐसे समय में आयोजित की जा रही है, जब कानून प्रवर्तन अधिकारी 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप के नाम पर किये गये कथित गुप्त भुगतान को लेकर उनके खिलाफ संभावित कानूनी कार्रवाई के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम करने की कवायद में जुटे हैं. इस मामले में ट्रंप को यदि आरोपित किया जाता है, तो यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगा, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति पर किसी अपराध में आरोप लगाये जायेंगे. पूर्व राष्ट्रपति पूर्व में कह चुके हैं कि  यदि उनके खिलाफ मुकदमा चलता है तो भी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए उनका प्रचार अभियान जारी रहेगा.  ट्रंप ने वार्षिक ‘कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस’ में अपने संबोधन से पहले पत्रकारों से कहा था, बिल्कुल, मैं पीछे हटने के बारे में सोच भी नहीं सकता. इसे भी पढ़ें :  रूसी">https://lagatar.in/icc-issues-arrest-warrant-against-russian-president-putin-zelensky-welcomes/">रूसी

राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ ICC ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जेलेंस्की ने किया स्वागत

डेनियल्स को धनराशि का भुगतान ट्रंप के पूर्व वकील कोहेन ने किया था

जान लें कि न्यूयॉर्क की ग्रांड जूरी 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किये गये 1.30 लाख डॉलर के भुगतान में ट्रंप की संलिप्तता की जांच कर रही है. यह भुगतान इसलिए किये जाने का आरोप है कि डेनियल्स रिपब्लिकन नेता ट्रंप से अपने कथित यौन संबंधों पर चुप रहें. डेनियल्स को धनराशि का भुगतान ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने किया था. कोहेन ने दावा किया था कि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन द्वारा उन्हें प्रतिपूर्ति और अतिरिक्त बोनस के रूप में 4.20 लाख डॉलर का भुगतान किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही