Search

 
 
 

ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों के अनुरोध पर ईरान पर हमले रोके, समझौते पर सहमति बनी

ट्रंप ने यह भी कहा कि इजरायल भी अमेरिका के साथ ईरान के साथ समझौता पूरा करने की कोशिश करने पर सहमत हो गया है. इससे पांच महीने से जारी युद्ध समाप्त किया जा सकेगा. हालांकि इजरायल ने ट्रंप की घोषणा पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है.
 

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी हमलों पर  रोक लगाने की बात कहते हुए मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दावा कि ईरान के साथ समझौते पर सहमति बन गयी है.  इस डील में होर्मुज को अलिवंब बिना किसी प्रतिबंध के पूरी तरह खोलने की बात कही गयी है, इसमें ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना भी शामिल है

 

डील को लेकर ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान और मध्य-पूर्व के अन्य देशों ने हमले रोकने का अनुरोध किया था. बताया कि समझौते(ईरान के साथ) के लिए जरूरी बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है. ट्रंप ने कहा कि भविष्य और समृद्ध ईरान के अस्तित्व के हित में मैंने इस शर्त पर हमले रोकने पर सहमति जताई है कि इस डील को अंतिम रूप दिया जाये.   


 
ट्रंप ने यह भी कहा कि इजरायल भी अमेरिका के साथ ईरान के साथ समझौता पूरा करने की कोशिश करने पर सहमत हो गया है. इससे पांच महीने से जारी युद्ध समाप्त किया जा सकेगा. हालांकि इजरायल ने ट्रंप की घोषणा पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है.  
 


डील पर मुहर लगने से इतर ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि उसकी किसी भी साहसिक कार्रवाई का ईरान निर्णायक जवाब देगा.ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के वरिष्ठ अधिकारियों से हुई बातचीत में अपना इरादा जाहिर किया 

 

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शनिवार को ट्रंप से बातचीत कर ईरान के संदर्भ में अमेरिकी योजनाओं पर चिंता जताई थी. दरअतल ईरान से जुड़े एक मीडिया ने चेताया था कि यदि अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो ईरान सऊदी अरब और यूएई के तेल क्षेत्रों सहित कतर और इजरायल के गैस क्षेत्रों को निशाने पर लेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही