Search

 
 
 

अटलांटा जेल में ट्रंप का आत्मसमर्पण, दो लाख डॉलर की जमानत पर रिहा

 
Atlanta : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटलांटा जेल में आत्मसमर्पण कर दिया. यह मामला 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी चुनावी हार (जॉर्जिया) को पलटने की अवैध कोशिशों के आरोपों से जुड़ा है.  ट्रंप की गिरफ्तारी की प्रक्रिया 20 मिनट चली और इस दौरान पुलिस ने उनका मग शॉट (गिरफ्तारी के बाद कैदी के रूप में ली जाने वाली तस्वीर) जारी किया. फिर ट्रंप को दो लाख डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया. रिहा होने के बाद वे न्यूजर्सी जाने के लिए हवाई अड्डा रवाना हुए. (पढ़ें, धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-week-one-lab-program-in-simfer-many-information-given-to-students/">धनबाद

: सिंफर में वन वीक वन लैब कार्यक्रम, छात्रों को दी गयी कई जानकारियां)

20 मिनट तक चली गिरफ्तारी की प्रक्रिया 

जान लें कि ट्रंप शाम सात बजे के बाद अटलांटा पहुंचे और आत्मसमर्पण किया. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया 20 मिनट तक चली. इस दौरान उनकी लंबाई- छह फुट तीन इंच, वजन-215 पाउंड और बाल-सुनहरे जैसे उनके शारीरिक मापदंड दर्ज किये गये.  ट्रंप ने रात में आत्मसमर्पण किया, इसलिए उन्हें किसी अदालती कक्ष के बजाय जेल जाना पड़ा. ट्रंप अमेरिका के इतिहास में अभियोग का सामना करने वाले देश के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं. यह दूसरी बार है, जब उन पर चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-will-come-to-srinagar-on-a-personal-visit-today-sonia-gandhi-will-reach-here-on-saturday/">राहुल

आज निजी दौरे पर श्रीनगर आयेंगे, सोनिया गांधी शनिवार को यहां पहुंचेंगी

अमेरिका के किसी पूर्व राष्ट्रपति का यह पहला मग शॉट

बता दें कि यह अमेरिका के किसी पूर्व राष्ट्रपति का पहला मग शॉट है. ट्रंप के खिलाफ चार अलग-अलग शहरों में मामले दर्ज किये गये हैं. लेकिन जॉर्जिया के मामले में आत्मसमर्पण पूर्व तीन मामलों से अलग है. एक अधिकारी ने बताया कि अन्य शहरों में दर्ज मामलों में आत्मसमर्पण के दौरान ट्रंप का मग शॉट नहीं लिया गया था. जबकि जॉर्जिया में दर्ज मामले को लेकर कैदी के रूप में उनकी तस्वीर ली गयी. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/with-the-accession-to-india-sovereignty-of-jammu-and-kashmir-became-subject-to-sovereignty-of-india-solicitor-general/">भारत

में विलय के साथ ही जम्मू कश्मीर की संप्रभुता, भारत की संप्रभुता के अधीन हो गयी : सॉलिसिटर जनरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही