Search

 
 
 

ट्रंप ने चेताया, ईरान का संवर्धित यूरेनियम अमेरिकी स्पेस फोर्स की निगरानी में, कोई पास फटका, तो उड़ा दिया जायेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात को स्पष्ट किया कि मलबे के नीचे दबे ईरान के संवर्धित यूरेनियम पर अमेरिका की नजर है. ट्रंप ने स्वतंत्र पत्रकार शेरिल एटकिंसन को दिये एक इंटरव्यू में ईरान को चेताया.
 

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताया है कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम अमेरिकी स्पेस फोर्स की निगरानी में है. अगर किसी ने भी उस स्थान पर पहुंचने की हिमाकत की, तो उसे सीधे उड़ा दिया जायेगा.

 

ट्रंप ने इस बात को स्पष्ट किया कि मलबे के नीचे दबे ईरान के संवर्धित यूरेनियम पर अमेरिका की नजर है. ट्रंप ने स्वतंत्र पत्रकार शेरिल एटकिंसन को दिये एक इंटरव्यू में ईरान को चेताया.

 

ट्रंप ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति वहां संवर्धित यूरेनियम के पास पहुंचने की कोशिश करेगा, तो अमेरिका को तुरंत इसका पता चल जायेगा और उसे तुरंत उड़ा दिया जायेगा.  

 

अपने इंटरव्यू में  ट्रंप ने दावा किया कि अगर अमेरिका चाहता, तो वह सिर्फ दो सप्काह में ईरान के हर सैन्य ठिकाने को निशाना बना सकता था. कहा कि ईरान सैन्य रूप से काफी कमजोर हो चुका है.  हम दो और सप्ताह तक कार्रवाई जारी रखते तो हर लक्ष्य को नेस्तनाबूद कर सकते थे.

 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने जिन ठिकानों को टारगेट करना चाहा, उनमें से लगभग 70 प्रतिशत पर हमला कर चुके हैं. यह भी कहै कि हमारे पास कुछ और टारगेट अभी हैं, जिन पर हम हमला किया जा सकता है.
 


इस बीच खबर आयी है कि ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के नये प्रस्ताव पर पाकिस्तान के जरिए जवाब भेजा है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएन के अनुसार  बातचीत का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को खत्म करना है.

 

इस क्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान को साफ तौर पर कहना होगा कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता. दरअसल अमेरिका इसे शांति समझौते के लिए बेहद जरूरी करार दे रहा है.
 


एक खबर और है कि न्यूज़ एजेंसी तस्नीम(अर्ध सरकारी) के अनुसार ईरान ने अमेरिका से प्रतिबंध हटाने और समुद्री नाकेबंदी खत्म करने की  मांग की है. इसके अलावा ईरान ने मांग की है कि उसके तेल निर्यात पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध 30 दिनों के भीतर हटा लिये जायें और ईरान की जब्त संपत्तियां  वापस की जायें.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही