Search

 
 
 

ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेताया, बातचीत की टेबल पर नहीं आये तो हम रूस पर प्रतिबंध लगायेंगे

 
Washington : अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आयेंगे तो हम रूस पर प्रतिबंध लगायेंगे. यह डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पहले ही दिन कई आदेशों पर साइन किये. इस बीच उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी. ट्रंप ने राष्ट्रपति कार्यकाल के पहले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार को कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन से किसी भी समय मिलने को तैयार हैं.

यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं किया जाना चाहिए था

उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं किया जाना चाहिए था. जो बाइडन पर बरसते हुए कहा कि अगर अमेरिका का राष्ट्रपति सक्षम होता, तो ये युद्ध ही नहीं होता. कह कि अगर मैं उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन युद्ध कभी नहीं होता. पुतिन के साथ अच्छी ट्यूनिंग बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा अगर मैं पहले राष्ट्रपति होता तो रूस, यूक्रेन पर कभी हमला नहीं करता. ऐसा कभी नहीं होता.

पुतिन ने बाइडेन का निरादर किया,  वह बहुत स्मार्ट हैं

पुतिन ने बाइडेन का निरादर किया है. वह बहुत स्मार्ट हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी संभावना है कि रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाये जायेंगे. जान लें कि ट्रंप ने सोमवार को कैपिटल हिल के रोटुंडा हॉल में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी. उनसे पहले जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही