Satya Sharan Mishra Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. स्कूलों में सभी विषयों के लिए पर्याप्त टीचर उपलब्ध नहीं हैं. सैकड़ों स्कूल सिर्फ एक सरकारी टीचर और कुछ पारा शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं. इतना ही नहीं इन स्कूलों में कई सालों से हेडमास्टर के पद भी खाली हैं. राज्य के मिडिल स्कूलों में हेडमास्टर के कुल 2133 पद स्वीकृत हैं. लेकिन इनमें सिर्फ 29 स्कूलों में ही हेडमास्टर हैं, जबकि 2104 स्कूल प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे चल रहे हैं. 2021 के पहले ये सभी स्कूल बिना हेडमास्टर के ही चल रहे थे. शिक्षा विभाग ने फरवरी 2021 में बिना प्राचार्य वाले स्कूलों का संचालन प्रभारी प्राचार्यों से कराने का प्रावधान किया था.
झारखंड के 2104 मिडिल स्कूल प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे
Last Updated: Jan 10, 2024 12:00 AM (IST)