Search

 
 
 

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं : आम आदमी पार्टी

 
Panki, Palamu: जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल जी को सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत प्रदान की है इसके लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और देश की जनता की ओर से न्यायालय के प्रति आभार प्रकट करते हैं. उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने कही. श्री जायसवाल ने अरविंद केजरीवाल के सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत प्रदान करने के आलोक में प्रेस व्यक्ति जारी कर कहा कि अरविंद केजरीवाल को मोदी सरकार ने गलत तरीकों से गिरफ्तार कर जेल भेजा था और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया था. अदालत ने जमानत देकर यह दूध का दूध और पानी का पानी अलग कर दिया है. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने काह कि आने वाले समय में भाजपा सरकार के साजिशों का पर्दाफाश होने वाला है. जेल का जवाब जनता वोट से देगी. मतदाताओं ने इस देश में भाजपा सरकार का अंत करने का मन बना लिया है. श्री जायसवाल ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल अगर बेईमान नेता हैं तो देश में कोई ईमानदार नेता नहीं है. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/rajnath-singh-said-in-dumka-no-mothers-son-has-the-strength-to-end-reservation/">दुमका

में बोले राजनाथ सिंह- किसी माई के लाल में दम नहीं जो आरक्षण खत्म कर दे, भ्रम फैला रहा विपक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही