Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसद सदस्यता खत्म कर राहुल की आवाज दबाने की कोशिश : डॉ आरसी मेहता

Hazaribagh : इचाक बाजार में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का जय भारत सत्याग्रह आंदोलन को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन कांग्रेस के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद मेहता के नेतृत्व में किया गया. मुख्य अतिथि इचाक प्रखंड संगठन प्रभारी एवं प्रदेश प्रतिनिधि डॉ निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जनता को गुमराह कर भाजपा सत्ता में आयी, चूंकि उनकी झूठ बोलने की यह संस्कृति है. कांग्रेस ने हरित क्रांति लायी, पर भाजपा ने देश वासियों और किसानों को सिर्फ धोखा दिया. प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चाई की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करवा दी गई. केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार के कारनामों को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-the-state-government-has-tried-to-connect-with-the-public-at-the-panchayat-level-hemant-soren/">गोड्डा

: पंचायत स्तर पर जनता से जुड़ने की कोशिश की है राज्य सरकार- हेमंत सोरेन  

कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी को बताया तानाशाह

इसी कड़ी में सोमवार को कोडरमा लोकसभा के इचाक बाजार में संविधान बचाओ नुक्कड़ सभा की गई. डॉ मेहता ने केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की. प्रो ब्रजकिशोर मेहता ने कांग्रेस के शासनकाल में किये गए जन हित के कार्यों को विस्तार से रखा. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के समय की महंगाई तथा आंदोलन और वर्तमान की महंगाई व आंदोलन पर चर्चा की. कार्यक्रम को पश्चिमी मंडल अध्यक्ष चंद्रदेव मेहता, प्रो ब्रजकिशोर मेहता, बिरजू प्रसाद मेहता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष गिरिधारी कुशवाहा, बसंत महतो, ददन पाठक, सीताराम मेहता आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास और संचालन मौलाना मुख्तार ने किया. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/meeting-of-bjp-leaders-held-in-latehar-discussion-regarding-preparations-for-siege-of-secretariat/">लातेहार

में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक, सचिवालय घेराव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर जलेश्वर यादव, प्रेम प्रसाद मेहता, बसंत मेहता, काली राम, प्रदीप मेहता, अभिजीत कुमार सिंह, परमजीत कुमार सिंह, कबिलासी देवी, आरती देवी, कबूतरी देवी, सावित्री देवी, सीमा देवी, मालती देवी, सावित्री देवी, बजनी मोसमात, मंजू देवी, कांति देवी, मो हनीफ, हेमन साव, मो इमामन, उतिम महतो, रामचंद्र मेहता, शिक्षक शिवलाल प्रसाद, मुंशी मेहता समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही