Search

 
 
 

15 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोपी टीएस बश्याम अरेस्ट, CBI ने कोर्ट में किया पेश

 
Ranchi: 15 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी सनमान मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर त्यागराजन सुंदरा बश्याम को सीबीआई ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. उसे गिरफ्तार करने के बाद CBI की टीम रांची सीबीआई की कोर्ट में पेश किया. आरोपी की पेशी के बाद कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. त्यागराजन सुंदरा बश्याम पर 15 करोड़ 85 लाख 91 हजार की ठगी करने का आरोप है. इसे पढ़ें-नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-eds-action-young-indias-office-sealed-security-increased-near-congress-headquarters/">नेशनल

हेराल्ड मामला : ED का एक्शन, यंग इंडिया का कार्यालय सील. कांग्रेस मुख्यालय के पास सुरक्षा बढ़ी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने जमशेदपुर के फेमिका फ्रेम कंपनी के नाम पर कारखाना बैठाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के टेल्को ब्रांच में लोन अप्लायी किया था और फर्जी कागजात के आधार पर मशीन खरीदने के लिए लोन भी लिया था. बैंक से पैसा मिलने के बाद सनमास मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने मशीन की सप्लायी भी नहीं की और लोन की रकम भी गबन कर ली. फेमिका फ्रेम कंपनी के संचालक जयराम प्रसाद सिंह, राकेश सिंह और निशिता कटियारी को भी सीबीआई ने इस केस में आरोपी बनाया है. CBI ने इस संबंध में कांड संख्या RC4/18 दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें-विपक्षी">https://lagatar.in/opposition-to-the-use-of-cbi-ed-against-opposition-leaders-sonia-gandhi-descends-on-the-well-in-lok-sabha/">विपक्षी

नेताओं के खिलाफ CBI-ED के इस्तेमाल का विरोध, लोकसभा में सोनिया गांधी वेल में उतरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही