Search

 
 
 

टीएस सिंहदेव बनाए गए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम

 
Raipur : विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया है. टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हम तैयार हैं महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं. मालूम हो कि बुधवार को छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाईकमान की दिल्ली में बैठक हुई थी. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की पहुंचे थे. इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विवाद को सुलझाने की कोशिश की है.

सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी

गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की जोड़ी ने कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. जीत के बाद प्रदेश में भूपेश बघेल को कमान सौंपी गई. कहा जाता है कि तब से दोनों नेताओं के बीच के रिश्तों में खटास आ गई. हालांकि, कई मौकों पर दोनों नेताओं को साथ भी देखा गया.
इसे भी पढ़ें – इंडिया">https://lagatar.in/st-xaviers-college-ranked-2nd-in-commerce-and-arts-in-eastern-india-in-india-today-survey/">इंडिया

टुडे सर्वे में संत जेवियर्स कॉलेज ने पूर्वी भारत में कॉमर्स व आर्ट्स में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही