Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

TSPC एरिया कमांडर नथुनी सिंह को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार, AK-47 के साथ हुआ था अरेस्ट

Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC (तृतीय सम्मलेन प्रस्तुति कमिटी) के लातेहार एरिया कमांडर नथुनी जी उर्फ नथुनी सिंह की जमानत अर्जी पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. बहस के बाद अदालत ने नथुनी सिंह की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे बेल देने से इनकार कर दिया. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता सतीश प्रसाद और अधिवक्ता अनुराधा सहाय ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए अदालत को बताया कि नथुनी सिंह पर गंभीर प्रकृति के 6 केस दर्ज हैं. सभी केस एक ही तरह के हैं. इसलिए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए.

वर्ष 2022 में कांड संख्या 164 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई

मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस सुभाष चांद की अदालत में नथुनी सिंह की याचिका पर हुई. दरअसल, लातेहार जिले के लातेहार थाना में वर्ष 2022 में कांड संख्या 164 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी के पास से अत्याधुनिक AK-47 हथियार बरामद होने के बाद प्राथमिकी में आर्म्स एक्ट और 17 CLA (क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट) की धारा लगाई गई है. इसी केस में नथुनी सिंह ने जमानत याचिका दाखिल की है.
इसे भी पढ़ें – अलर्ट">https://lagatar.in/alert-14-districts-of-jharkhand-are-in-the-grip-of-corona/">अलर्ट

: झारखंड के 14 जिले कोरोना की चपेट में, संक्रमित राज्यों से आने वालों की नहीं हो रही कोविड जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही