Search

 
 
 

थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘तू झूठी मैं मक्कार’

 
Lagatar Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म `तू झूठी मैं मक्कार` सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने धमाल मचाना शुरु कर दिया है. ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है. आलम ये है कि बॉक्स ऑफिस पर भी `तू झूठी मैं मक्कार` को ताबड़तोड़ शुरुआत मिली है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म होगी रिलीज

8 मार्च को फिल्म `तू झूठी मैं मक्कार` को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. होली के मौके पर फैंस को फिल्म का एक फुलऑन एंटरटेनमेंट पैकेज देखने को मिला. ऐसे में गौर करें `तू झूठी मैं मक्कार` के ओटीटी रिलीज के बारे में तो अगर आप इस फिल्म को देखेंगे तो आपको शुरुआत में ही ओपनिंग क्रेडिट के दौरान ही स्क्रीन पर फिल्म के डिजिटल पार्टनर का नाम दिखाई देखा, जिसमें मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का नाम मौजूद होता है. इससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में जब भी फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी तो रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की इस शानदार फिल्म की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर ही की जाएगी. हालांकि अभी इसमें काफी वक्त बाकी है.

इसे भी पढ़ें:- गर्मी">https://lagatar.in/the-heat-did-not-increase-and-the-wells-and-reservoirs-started-drying-up/">गर्मी

बढ़ी नहीं और सूखने लगे कुएं और जलाशय

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही