Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाजार में मंगल, 600 अंकों के उछाल के साथ सेंसेक्स बंद

New Delhi : भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन बेहद मंगल साबित हुआ है. बैंकिंग एफएमसीजी शेयरों में निवेशकों की खरीदारी के चलते बाजार में शानदार तेजी रही. कोराबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 600 अंकों के उछाल के साथ 61,032 अंकों पर बंद हुआ है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159 अंकों की तेजी के साथ 17,930 अंकों पर क्लोज हुआ है. वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी के साथ बैंक और आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा.

हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में बिकवाली नजर आई

आज के ट्रेडिंग सत्र में बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी, मेटल्स जैसे सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखी गई. जबकि ऑटो, फार्मा, रियल एस्टेट, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में बिकवाली नजर आई. आज के ट्रेडिंग सत्र में मिड कैप और स्मॉल कैप सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है. निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

कच्चे तेल के दामों में नरमी

कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी और विदेशी निवेशकों की लिवाली से भी धारणा को बल मिला. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 600.42 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,032.26 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, सूचकांक ऊंचे में 61,102.74 अंक तक गया और नीचे में 60,550.25 अंक तक आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 158.95 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,929.85 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी 3.31 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में रहा. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और विप्रो में भी प्रमुख रूप से तेजी रही.
इसे भी पढ़ें – मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-hc-verdict-on-ca-sumans-bail-reserved-suman-is-ca-of-ias-poojas-husband/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामला: CA सुमन की बेल पर HC का फैसला सुरक्षित, IAS पूजा के पति के CA हैं सुमन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही