Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला महाविद्यालय में समारोह पूर्व मनाई गई तुलसीदास जयंती

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा शनिवार को समारोह पूर्वक गोस्वामी तुलसीदास की 526 वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसी दास के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया. इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद इतिहास विभाग के सेवानिवृत्ति प्राध्यापक एवं जाने-माने साहित्यकार प्रो मित्रेश्वर को प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. स्वागत भाषण में प्राचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि तुलसीदास हिंदी साहित्य के महान कवि, साहित्यकार व दार्शनिक थे. तुलसीदास के दोहे आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो मित्रेश्वर ने कहा कि तुलसीदास जैसे संतों के कारण ही हजार वर्षों के अभारतीय शासन में भी भारतीयता जीवित रही. गांधी के रामराज की कल्पना तुलसीदास ने की थी. आज भी तुलसीदास की कल्पना का भारत बनाना राष्ट्रीय कर्तव्य है. राम का शील, सौंदर्य और शक्ति प्रत्येक युग में राज सत्ता का आदर्श होना चाहिए. [caption id="attachment_740912" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/26rc_m_179_26082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-telco-labor-union-will-jam-the-gate-of-the-company-against-the-arbitrariness-of-the-contractor/">जमशेदपुर

: ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ टेल्को मजदूर यूनियन करेगा कंपनी का गेट जाम

शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

तुलसी जयंती समारोह में विषय प्रवेश कराते हुए अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार ने कहा कि तुलसीदास की कृति आज भी प्रासंगिक है. संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ दिलचंद राम ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की शिक्षिका प्रतिभा कुमारी सिंह ने किया. इस मौके पर डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ. संदीप चंद्रा, डॉ एसपी सिंह, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, डॉ कुमार विशाल, प्रोफेसर राम विनय श्याम, डॉक्टर कंचन सिन्हा, डॉ सिंगो सोरेन, चिरंतन महतो सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही