Search

टंडवा CHC में ऑक्सीजन पाइप लाइन और 15 बेड का बनेगा ICU वार्ड

Hazaribagh: जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी प्रबंधन के बीच टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाने और 15 बेड के ICU वार्ड बनाने के लिए समझौता हुआ है. इससे स्वास्थ्य उपकरण की खरीदारी की जाएगी. उपायुक्त दिव्यांशु झा के निर्देश पर बतौर नोडल अधिकारी के रूप में जिला प्रशासन की ओर से चतरा सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा ने एनटीपीसी के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस. एस प्रसाद के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया. एमओयू साइन करने के दौरान मुख्य रूप से चतरा उपायुक्त, डीआरडीए निदेशक, सिविल सर्जन समेत एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट फेलो, डीएमएफटी पीएमयू एवं अन्य उपस्थित थे. वहीं एनटीपीसी प्रबंधन की तरफ से डॉ. एस. एस प्रसाद, नीरज कुमार रॉय, तपन कुमार पात्रा एवं अन्य उपस्थित थे.

यह सहयोग पूरी तरह परोपकारी दृष्टी से किया गया है. जिले में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही पाइप लाइन लगाकर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं 15 आईसीयू बेड तैयार करने के लिए चतरा उपायुक्त लगातार प्रयासरत हैं. इसी के मद्देनजर उपायुक्त ने सदर अस्पताल चतरा के अलावे टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाने समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है. जो निश्चित तौर पर क्षेत्र के लोगों को यही ऑक्सीजन युक्त बेड एवं आईसीयू की सुविधाएं मिल सकेगी. जिससे कोरोना संक्रमित या अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों का बेहतर इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा सकेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//