Patna : 100 साल से अधिक पुराने पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच 375 करोड़ की लागत से सुरंग बनाया जायेगा. नवीनतम तकनीक के उपयोग से बनी करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग इन दोनों म्यूजियम को जोड़ेगी. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) जल्द इस सुरंग का निर्माण कार्य शुरू करेगी. यह सुरंग तीन साल में बनकर तैयार हो जायेगा. डीएमआरसी ने जारी टेंडर के लिए तकनीकी बोली आमंत्रित की है. हालांकि सुरंग निर्माण के लिए अभी वित्तीय बोली आमंत्रित नहीं की गयी है. बता दें कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है.
(पढ़ें, राज्य">https://lagatar.in/state-coordination-committee-meeting-begins-shibu-soren-is-presiding/">राज्य
समन्वय समिति की बैठक शुरू, शिबू सोरेन कर रहे अध्यक्षता) साढ़े तीन माह पहले टेंडर किया गया था जारी
बता दें कि डीएमआरसी ने 23 फरवरी यानी करीब साढ़े तीन माह पहले पटना और बिहार म्यूजियम के बीच भूमिगत सुरंग के निर्माण के लिए टेंडर जारी की थी. वहीं 27 अप्रैल तक डीएमआरसी ने आवेदन स्वीकार किये थे. अब इस जारी टेंडर के लिए तकनीकी बोली आमंत्रित की गयी है. साथ ही जांच व हस्ताक्षर की प्रक्रिया अभी जारी है.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-three-children-drowned-while-taking-a-bath-in-the-dam-died/">गढ़वा
: डैम में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment