Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा कुमारी बिना नोटिस के HC में हो गईं उपस्थित, कोर्ट ने कहा- लगता है कुछ गड़बड़ है

Vinit Upadhyay Ranchi: तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा कुमारी हाईकोर्ट में बिना व्यक्तिगत नोटिस मिले हाजिर हो गईं. एक मामले में वो वकील के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हो गईं. जिसपर आश्चर्य जाहिर करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि स्वतः कोर्ट के समक्ष हाजिर होना यह दिखाता है कि मामले में कुछ गड़बड़ी है. दरअसल, रांची के रहने वाले विकास कुमार सिन्हा के द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में एक क्रिमिनल रिट दाखिल की गई है. जिसमें यह कहा गया है कि तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा कुमारी ने उन्हें गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखा और इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की. इसे पढ़ें-बिपाशा">https://lagatar.in/bipasha-basu-shares-latest-picture-with-daughter-devi-and-husband-fans-are-happy/">बिपाशा

बसु ने बेटी देवी और पति के साथ शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, फैंस हुए खुश
इस क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई हुई. प्रार्थी विकास कुमार सिन्हा की ओर से अधिवक्ता अभय मिश्रा ने बहस की. अपनी बहस में उन्होंने अदालत को बताया कि पूरे प्रकरण के बाद डीजीपी ने एक कमिटी गठित की थी. इस कमिटी ने पूरे मामले की जांच की, लेकिन जांच में क्या तथ्य आए इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. अदालत अब इस मामले में 19 जून को सुनवाई करेगी. इसे भी पढ़ें-वीरेंद्र">https://lagatar.in/virendra-ram-gave-22-tenders-to-m-s-rajesh-construction-got-4-crore-50-lakh/">वीरेंद्र

राम ने मेसर्स राजेश कंस्ट्रक्शन को दिलाए 22 टेंडर, 4.50 करोड़ मिले
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही