Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेईई मेन सेशन-1 में लौहनगरी के तुषार कुमार सिन्हा सिटी टॉपर

Jamshedpur (Anand Mishra) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें पिछले वर्ष की ही तरह इस बार भी जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है. इस बार अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार जेईई मेन सेशन-1 में शहर के छात्र तुषार कुमार सिन्हा सिटी टॉपर रहे हैं. वह यहां लोयोला स्कूल के छात्र हैं. उन्हें जेईई मेन सेशन-1 में 99.94 परसेंटाइल हासिल किया है. इसके बाद वह सेशन-2 की परीक्षा में भी शामिल होंगे. साकची सुवर्णरेखा फ्लैट निवासी तुषार के पिता अरुण कुमार सिन्हा टाटा स्टील के सीआरएम में सीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं. इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करनेवालों में रुद्र सिन्हा, अरित्रा कोलाय, सुमित कुमार समेत अन्य विद्यार्थी शामिल हैं. रुद्र सिन्हा को 99.86, अरित्रा कोलाय को 99.79, सुमित कुमार को 99.63 परसेंटाइल अंक हासिल हुआ है. इसे भी पढ़ें : कृषि">https://lagatar.in/businessmen-across-the-state-will-keep-shops-and-establishments-closed-on-wednesday-in-protest-against-agricultural-tax/">कृषि

कर के विरोध में बुधवार को दुकान- प्रतिष्ठान बंद रखेंगे राज्य भर के व्यवसायी

ढाई हजार छात्र हुए थे शामिल

इस बार जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में जमशेदपुर व आसपास के हिस्सों से करीब 2500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा पिछले 24 जनवरी से 1 फरवरी तक चली थी. इसके लिए भिलाई पहाड़ी के एदलबेड़ा स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में परीक्षा केंद्र बनाया गया था. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/winning-in-india-is-bigger-than-winning-the-ashes-steve-smith/">भारत

में जीतना एशेज जीतने से बड़ी बात : स्टीव स्मिथ

सेशन-2 के रिजल्ट के आधार होगी रैंकिंग

जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राएं अब सेशन-2 की और बेहतर तैयारी करेंग. जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा आगामी अप्रैल माह में होगी. सेशन-2 के रिजल्ट के आधार पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षार्थियों की रैंकिंग की जायेगी. फिलहाल सेशन-1 में विद्यार्थियों को केवल परसेंटाइल दिया गया है. जेईई मेन का असल रिजल्ट अप्रैल की परीक्षा के बाद होगा. इसलिए इस रिजल्ट को विद्यार्थी अगली तैयारी का आधार मान रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही